भास्कर संवाददाता | चूरू केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। पात्र छात्राएं 8 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं। पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 10 जनवरी थी। पात्र छात्राओं को रजिस्ट्रेशन सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर करना होगा। इस संबंध में बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। स्कूलों को आवेदन की सत्यापन प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूरी करनी होगी। इस स्कॉलरशिप योजना के तहत, वे छात्राएं जो अपनी माता-पिता की एकमात्र संतान हैं और जिन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा में कम से कम 70% अंक प्राप्त किए हैं। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध की स्कूल में इस वर्ष 10वीं कक्षा पास करने वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड, जो सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं।


