रांची| सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड मंगलवार से मिलना शुरू हो गया। विद्यार्थियों को अपने अभिभावक को साथ लाना अनिवार्य है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से होगी। लेकिन परीक्षार्थियों को 10 बजे तक परीक्षा सेंटर पर पहुंच जाना होगा। 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। 10 बजे के बाद पहुंचने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


