सीबीएसई ने 9 मार्च तक मांगी प्रतिक्रिया:फिर फाइनल होगी, साल में दो बार दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए ड्राफ्ट पॉलिसी जारी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के लिए एक ड्राफ्ट पॉलिसी विकसित की है। जो बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है। 9 मार्च तक इस पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इनकी जांच के बाद पॉलिसी को अन्तिम रूप दिया जाएगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने मंगलवार रात वेबसाइट पर एक सार्वजनिक सूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जारी की है। इसमें यह सिफारिश की गई है कि छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में अपना प्रदर्शन सुधारने का अवसर दिया जाएगा। इसी की पालना में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्रालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सत्र 2025-2026 में कक्षा 10वीं में दो बोर्ड परीक्षाएं कराने, इसके लिए एक ड्राफ्ट पॉलिसी विकसित करने तथा इस पॉलिसी को सभी हितधारकों स्कूल, शिक्षक, अभिभावक, छात्र और अन्य से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर होस्ट करने पर विचार-विमर्श हुआ। व्यापक विचार-विमर्श के बाद ड्राफ्ट नीति विकसित की गई है। इसे अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। हितधारकों की प्रतिक्रिया के आधार पर पॉलिसी को रिवाइज कर फाइनल किया जाएगा। 10वीं की पहली परीक्षा अगले साल 17 फरवरी व दूसरी 5 मई से पॉलिसी के अनुसार 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा अगले साल 17 फरवरी को 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के साथ शुरू होगी। जो 6 मार्च तक चलेगी। परिणाम 20 अप्रैल को घोषित होगा। इसी तरह 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 5 मई से शुरू होगी जो 20 मई तक चलेगी। इसका परिणाम 30 जून को घोषित किया जाएगा। पहली परीक्षा के बाद पासिंग डॉक्यूमेंट जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षा की परफोरमेंस को छात्र के डिजीलॉकर में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके आधार पर वे कक्षा 11वीं में प्रवेश ले सकेंगे। दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद ही छात्रों को पासिंग डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा। प्रैक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन एक बार ही होगा। पॉलिसी के अनुसार प्रथम परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाले विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रवेश दिया जा सकेगा तथा द्वितीय परीक्षा के परिणाम के आधार पर उनके प्रवेश को अंतिम रूप दिया जाएगा। द्वितीय परीक्षा के बाद योग्यता प्रमाणपत्र जारी होगा। सभी 5 विषयों में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए करें CLICK

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *