सीबीएसई … परीक्षार्थियों के लिए फर्स्ट फेज की काउंसिलिंग आज से, प्रशिक्षित पेशेवर देंगे टिप्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड परीक्षा 15 से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों पर मनोवैज्ञानिक दबाव रहता है। छात्रों पर दबाब और स्ट्रेस को ध्यान में रखकर सीबीएसई एक फरवरी से नि:शुल्क काउंसिलिंग शुरू करने जा रहा है। 10वीं और 12वीं परीक्षा के छात्र टोल-फ्री कॉल, टेली-काउंसिलिंग और ऑनलाइन माध्यम से इसका लाभ उठा सकते हैं। विशेष जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। बताते चलें कि यह काउंसिलिंग सेवा दो फेज में आयोजित की जाएगी। फर्स्ट फेज की काउंसिलिंग सेवा 1 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगी। वहीं सेकेंड फेज की काउंसिलिंग का सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के बाद होगा । सीबीएसई की टेली-काउंसिलिंग सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दी जाएगी। काउंसिलिंग के लिए 66 प्रशिक्षित पेशेवरों की टीम है, जिसमें प्रिंसिपल, विशेषज्ञ शिक्षक, मनोवैज्ञानिक शामिल हैं। परीक्षार्थियों के लिए काउंसिलिंग उपयोगी- सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को ध्यान में रखकर काउंसिलिंग शुरू करने जा रहा है। यह परीक्षार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। तनाव दूर होने के साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। डॉ. परवेज हसन, एचओडी पीजी साइकोलॉजी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *