सीबीएसई : बेहतर होगी मार्किंग, मई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

रांची | सीबीएसई की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा है- उत्तरपुस्तिकाओं पर दिए गए सवालों का जवाब स्पष्ट और सही है तो मार्किंग बेहतर होगी। आंसर की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होने से पहले ही सभी सेंटरों को गाइडलाइन जारी की गई है। बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर देगा। ऐसे में सभी केंद्रों को समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा कराने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *