रांची| सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन 10वीं में इंग्लिश और 12वीं में एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरु होगी। सीबीएसई 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रांची व खूंटी जोन के 24 परीक्षा केंद्र होंगे। रांची व खूंटी जोन में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 17,279 स्टूडेंट्स व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 14,282 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में झारखंड से लगभग एक लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। परीक्षा में एडमिट कार्ड, वैध आइडी, स्कूल आईडी के अलावा पारदर्शी पानी का बोतल, एनालॉग घड़ी ले जा सकेंगे। इसके साथ ही स्टेशनरी सामान जैसे पारदर्शी पाउच, पेंसिल बॉक्स, पेन, स्केल आदि ले जा सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्र में पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन-स्कैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की मनाही है।


