हजारीबाग | जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी सह सयुंक्त बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुर रज्जाक अंसारी की 109 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि अब्दुर रज्जाक अंसारी में शुरू से ही नेतृत्व करने की क्षमता थी। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस ने उनके नेतृत्व की क्षमता को देखते हुए उन्हें सयुंक्त बिहार में मंत्री बनाया। पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी ने कहा कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने बुनकर सहयोग समिति की स्थापना की और बिहार भर के बुनकरों को इससे जोड़ा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव ,वरिष्ठ कांग्रेसी विरेंदर कुमार सिंह, अकील अहमद, लाल बिहारी सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, अजय गुप्ता, मकसूद आलम, सलीम रजा, बाबर अंसारी, सुनिल कुमार ओझा आदि उपस्थित थे।


