अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा पार से हथियारों की तस्करी को रोका है। पुलिस ने हथियार तस्करी में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7 पिस्टल बरामद की हैं, जिनमें इटली मेड PX5 9mm, ऑस्ट्रिया मेड Glock 9mm और .30 बोर जैसे हथियार शामिल हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी कि पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में थे और भारत-पाक सीमा के पास से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे। ये तस्कर सीमावर्ती गांवों से ऑपरेट करते हुए पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करते है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू इस मामले में छेहर्टा थाना अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लिंक की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि वह सीमा पार से चल रहे हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जानें पकड़े गए हथियारों की खासियत, क्यों है तस्करों और गैंगस्टरों की पसंद- PX5 9mm पिस्टल एक आधुनिक और विश्वसनीय हैंड गन है, जिसे इटली की प्रसिद्ध हथियार निर्माता कंपनी बरेटा ने विकसित किया है। यह पिस्टल मुख्य रूप से सेना, पुलिस और निजी सुरक्षा के लिए बनाई गई है। यह पिस्टल सुरक्षा बलों में इसकी सटीकता, ताकत और सुविधाजनक डिज़ाइन के कारण काफी लोकप्रिय है। कैलिबर 9mm : यह आम और प्रभावशाली गोला-बारूद है जो बैलेंस्ड पावर और कंट्रोल प्रदान करता है। रोटेटिंग बैरल सिस्टम: यह तकनीक कम रीकॉयल और अधिक सटीकता सुनिश्चित करती है। डबल/सिंगल एक्शन ट्रिगर: उपयोगकर्ता को ट्रिगर पर बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा मिलती है। पॉलीमर फ्रेम: हल्के वजन का फ्रेम जो मजबूत और टिकाऊ होता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग में आसानी रहती है। मैगजीन क्षमता: इसमें 17 राउंड तक गोलियां रखी जा सकती हैं, जो ऑपरेशनल जरूरतों के लिए उपयुक्त है। मॉड्यूलर डिजाइन: इसके पार्ट्स को आसानी से बदला या कस्टमाइज किया जा सकता है। ग्लॉक 9mm पिस्टल एक विश्व प्रसिद्ध हैंड गन है, जिसे ऑस्ट्रिया की कंपनी ग्लॉक Ges.m.b.H. द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। यह पिस्टल दुनियाभर की सेनाओं, पुलिस बलों और निजी सुरक्षा एजेंसियों में बेहद लोकप्रिय है। ग्लॉक पिस्टल अपनी सरलता, टिकाऊपन और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है, और इसे विभिन्न मौसम और परिस्थितियों में बिना जाम हुए चलाया जा सकता है। ग्लॉक 9mm पिस्टल की मुख्य खूबियां:


