सीमेंट के कट्टों के नीचे दबे 2 बच्चे, मौत:निर्माणाधीन मकान में खेल रहे थे; डॉक्टर बोले-सिर में चोट लगी, दिमाग की नसें हुई डैमेज

बांसवाड़ा में निर्माणाधीन मकान में खेल रहे 2 बच्चों की सीमेंट के कट्टों के नीचे दबने से मौत हो गई। बच्चों के चीखने और धमाके की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए और दोनों को कट्टों के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया- बच्चों के सिर में चोट लगने से दिमाग की नसें डैमेज हो गई, जिसके कारण दोनों की मौत हुई है। मामला दानपुर थाना क्षेत्र की छायन बड़ी ग्राम पंचायत के कदवाली गांव का है। निर्माणाधीन मकान में खेल रहे थे बच्चे
SHO राजवीर सिंह ने बताया- हादसे में विक्रम (9) पुत्र गोपाल राणा और शीतल (9) पुत्री कनेश निनामा की मौत हो गई है। दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। विक्रम के पिता ने घर का निर्माण काम चला रखा था। दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस की शीतल और विक्रम निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में खेल रहे थे। खेलने के दौरान वह सीमेंट के कट्टों के पास पहुंच गए। इस दौरान सीमेंट के 3-4 कट्टे बच्चों पर गिर गए और दोनों बच्चे नीचे दब गए। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को कट्टों के नीचे से निकालकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सिर में चोट लगी, दिमाग की नसें हुई डैमेज
मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. अमित भीमावत ने बताया कि कट्टे भारी थे और बच्चों के सिर पर चोट लगने से उनकी मौत होना सामने आया है। दिमाग की नसों को डैमेज पहुंचा है। हालांकि, विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *