जालंधर| एनटीए की ओर से ली जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी ) 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेना है वो इसके लिए अॉफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/ CUET-PG पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा से चार या पांच दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषय के लिए ली जाएगी। इस बार परीक्षा की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी गई है। हालांकि, प्रश्नों की संख्या पिछले साल की तरह ही 75 ही रहेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट एक घंटे 30 मिनट की होगी। उम्मीदवार को क्वेश्चन पेपर कोड्स की लिस्ट में से चार पेपर कोड्स चुनने का विकल्प दिया गया था। शिफ्ट-1 सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, शिफ्ट-2 दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक और शिफ्ट-3 शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे, गलत होने पर 1 अंक कटेगा छात्र ज्यादा ध्यान निगेटिव मार्किंग व टाइम मैनेजमेंट का रखें। क्योंकि इस बार भी 75 प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन समय पिछली बार से 15 मिनट कम मिलेगा। सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप कॉन्फिडेंट नहीं हैं तो जवाब न दें।


