जशपुरनगर | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है। सीयूईटी पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 23 जनवरी तक जारी रहेगी। करेक्शन विंडो 28 से 30 जनवरी तक ओपन रहेगी।


