बिलासपुर| शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विशेष रूप से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से जुड़े गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात में विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक विस्तार और सुधार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राज्य मंत्री साहू ने विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं और क्षेत्रीय शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।


