बिलासपुर| गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 10 से 14 दिसंबर तक ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित वॉलीबॉल कोर्ट में होगा। मुख्य अतिथि उप-मुख्यमंत्री अरुण साव हैं। अध्यक्षता कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। टूर्नामेंट में 13 राज्यों के 38 विश्वविद्यालयों के लगभग 400 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के 22 रैफरी भी भाग लेंगे।


