सील प्रॉपर्टी पर दोबारा कब्जा, आरोपी पर केस

लुधियाना| होम फाइनेंस कंपनी की ओर से सील की गई प्रॉपर्टी के ताले तोड़कर दोबारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत होम फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर मलकीत सिंह ने दी है। उनके अनुसार, मार्च 2020 में संत प्रसाद नामक व्यक्ति ने शिवपुरी इलाके में स्थित एक मकान पर करीब 32.50 लाख रुपए का होम लोन लिया था। लगातार किस्तें बाउंस होने के कारण मई 2022 में खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। 16 सितंबर 2022 को डीसी के आदेश मिलने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में 12 अक्टूबर 2023 को प्रॉपर्टी का कब्जा लेकर उसे सील कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद संत प्रसाद ने सील तोड़कर दोबारा मकान पर कब्जा कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *