अमृतसर | निगम कमिश्नर के निर्देश पर नॉर्थ हलका में बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग को एमटीपी विभाग ने सील कर दिया था। लेकिन बाद में बिल्डिंग मालिक ने चोरी-छिपे दोबारा निर्माण शुरू करवा दिया। इसकी शिकायत मिलने पर एमटीपी विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर ड्रिल से बिल्डिंग में तोड़फोड़ की। इस मौके पर एटीपी परमजीत सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष अरोड़ा और अन्य मौजूद रहे।


