बालीडीह थाना पुलिस ने शराब फैक्ट्री ओम बॉटलर्स में चोरी करने घुसे दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग सील किए गए ओम बॉटलर्स में चोरी करने घुसे थे। इसी दौरान गार्ड ने दोनों को देख लिया और इसकी सूचना मालिक को दी। मौके से दोनों चोरों को पकड़ लिया गया। इस संबंध में चीराचास निवासी कंपनी के मालिक सोनू कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि वह ओम बॉटलर्स और ओम ट्रेडर्स के मालिक हैं। उनके गार्ड भेला अंसारी ने उन्हें सूचित किया कि बंद फैक्ट्री में चोरी चोरी की नियत से घुसे हैं। जानकारी के बाद वह पहुंचे और दो लोगों पकड़ लिया और कुछ लोग भाग गए। पकड़े गए दोनों ने अपना नाम मानगो िनवासी ईश्वर मांझी और सुशील मांझी बताया। दोनों ने बताया कि मानगो टांड़ घर को राजेश मांझी, रूपेण मांझी व गोड़ाबाली निवासी सोनू सिंह सहित 10 अन्य भी थे।


