जयपुर| निगमों का एकीकरण होने के बाद लोगों को सुविधा नहीं मिल रही हैं। ताजा मामला वार्ड-63, होटल रेडिसन के सामने, खासाकोठी सर्किल पर सीवर लाइन ब्लॉक का है। यहां गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि कई दिनो से गंदा पानी रास्ते में बह रहा है।


