गिद्दी | गिद्दी पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलसराय निवासी नावेद अंसारी द्वारा हजारीबाग न्यायालय में दर्ज कोर्ट परिवाद के आधार पर 8 लोगों पर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। नावेद ने दर्ज प्राथमिकी में मनुआ गांव के महफूल मोलाना, वसीम अंसारी, आजाद अंसारी, मोबीन, लाल बाबु, गुडला, अकीब पर 25 नवंबर 2024 को घर जाने के क्रम में बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। गोला | गोला वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को पतरातू वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी का भी प्रभार दिया गया है। राकेश कुमार सिंह पिछले तीन वर्षों से गोला क्षेत्र में हाथियों के प्रकोप को कम संसाधन रहने के बावजूद अपनी सूझ बूझ से इसे नियंत्रित करने में काफी सफलता पाई है। वही वन क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले लोगों में भी दहशत कायम है। कुजू | कोयला संबंधी समस्याओं को लेकर कुजू कोयला मंडी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सीसीएल तोपा पीओ एमके सिंह से मिला। इस दौरान डीओ धारकों ने वैलिडिटी की समाप्ति से पूर्व कोयला उठाव कराने, ई-आक्शन के कोयले की पीएलसी के साथ बुकिंग न करने का आग्रह किया। इस पर पीओ एमके सिंह सहित कोलियरी मैनेजर चंद्रवीर नारायण, डिस्पैच अधिकारी आलोक सिंह ने प्रबंधन का पक्ष रखते हुए 9 मार्च के बाद पर्याप्त कोयले की उपलब्धता का भरोसा दिलाया। डीओ धारकों ने कहा कि कोयले की अनुपलब्धता के कारण 11 फरवरी से उठाव किए जाने वाले कोयले का अबतक उठाव नहीं हो पाया है। इससे 27 मार्च तक वैलिडिटी होने की वजह से नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल में हरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, दामोदर सिंह, तापेश्वर महतो, अजय राणा, जाहिद आदि शामिल थे। रामगढ़ | रामगढ़ विद्युत विभाग की ओर से िबजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभागीय अधिकारियों की टीम ने छापेमारी के दौरान विद्युत चोरी के मामलों को पकड़ा। वही, विद्युत कनीय अभियंता रोहित कुमार तिवारी ने इन उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है। इसमें रामगढ़ कॉलेज कॉलोनी के पास रहने वाले रामप्रवेश राम, नायक टोला के सिकंदर नायक, मुरामकला के चमन महतो, गड़के गांव के विनोद पाहन के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।


