सीसीएल में भ्रष्टाचार के विरोध में आजसू का धरना:गिरीडीह में जीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन, भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप

गिरीडीह के सीसीएल कोलियरी के बनियाडीह स्थित जीएम कार्यालय के सामने आजसू पार्टी ने एक दिवसीय महाधरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कोयला चोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। डुमरी से आजसू की यशोदा देवी, छक्कन महतो, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कम्पू यादव और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका कुमारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। कोयले की बड़े पैमाने पर चोरी हो रही प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सीसीएल में भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से कोयले की बड़े पैमाने पर चोरी हो रही है। ट्रांसपोर्ट कर्मियों को काम नहीं मिल रहा है। मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं होता है। अधिकारी अवैध वसूली में लगे हैं। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी भू-माफिया से मिलकर सीसीएल की करोड़ों की जमीन बेच रहे हैं। क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सीआरएस फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। कोक प्लांट बंद होने से गिरीडीह को भारी नुकसान हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *