सीसीटीवी में शव लेकर स्कूटी पर जाता दिखा सोनू

थाना गेट हकीमां की पुलिस ने मनी शर्मा हत्याकांड के मामले में कटरा कर्म सिंह के उस घर में हत्यारोपी पत्नी रजनी और उसके प्रेमी सोनू शर्मा को साथ लेकर सीन री-क्रिएट किया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने मनी शर्मा की हत्या कर नहर में फेंके जाने तक की सारी जानकारी देते हुए कई खुलासे किए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान मोबाइल, स्कूटी, जिस कपड़े (साफा) से गला घोंटा और हथौड़ी को बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का सारा दृश्य दोहराने में पुलिस को आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घर से वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान को बरामद किया गया है। मनी की 17 अगस्त रात 8 बजे घर में झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद आरोपी सोनू और रजनी ने शव को ठिकाने लगाने को लेकर मनी के हाथ- पैरों को बांध दिया। चादर में लपेटने के बाद सोनू स्कूटी के आगे शव को लादकर छह किलोमीटर दूर बोहड़ू नहर में फेंकने के लिए गया। रास्ते में तीन सीसीटीवी में सोनू की तस्वीर सामने आई। जिसमें पहली फुटेज में 17 अगस्त की दरमियानी राम 12.59 बजे की है, फिर दूसरे सीसीटीवी में 3.39 बजे स्कूटी से जाते हुए दिखा। उसके बाद 18 अगस्त की तड़कसार 4.27 बजे स्कूटी के आगे मनी का शव रखे हुए नहर की ओर जाते दिखा। शव को इस तरह बांध रखा कि पता ही नहीं चल रहा था कि शव स्कूटी के आगे रखा हुआ है। गोर हो कि केटल फील्ड का काम करने वाले मनी शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा के प्रेम संबंध पास में ही फोटो स्टूडियो चलाने वाले सोनू शर्मा के साथ बन गए थे। इसे लेकर कई बार तीनों का विवाद भी हो चुका था। आरोप है कि परिवार में दो मासूम बच्चों और सास के बाहर जाते ही रजनी अपने प्रेमी को घर बुला लेती थी। परिवार का आरोप है कि 17 अगस्त की देर शाम मनी ने रजनी और सोनू को आपत्तिजनक हालत में अपने घर देख लिया था। इसके बाद झगड़ा हुआ था और दोनों ने मिलकर मनी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार दोपहर सोनू शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सोनू ने माना है कि उसने हत्या के बाद मनी के हाथ और पैरों को लंबे कपड़ों से क्रास बांध दिया था। फिर वह उसे एक चादर में लपेटकर अकेला ही एक्टिवा पर लादकर नहर के पास ले गया और वहीं शव फेंक दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *