भास्कर न्यूज | राहौद वार्ड 12 में अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप, उपाध्यक्ष गयाराम चंदेल, वार्ड पार्षद संतोष यादव ने 5 लाख 17 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। वार्डवासियों की समस्याओं को देखते हुए हल में ही नालियों की साफ सफाई भी करवाई गई थी। इस अवसर पर पार्षद अमित अनंत, सुनील गुप्ता, दीपक गुप्ता, रमेश कश्यप, विकास अग्रवाल, टूकेन्द बेदूल चंदेल, सोनू गुप्ता, रूपेश यादव हरप्रसाद पटेल, नगर वासियों उपस्थित रहे।


