सीहोर में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में गुरुवार शाम को कॉलेज का समस्त स्टाफ कोतवाली थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया है, जिसमें कुछ लोगों के नाम भी दर्ज किए गए हैं। स्टाफ ने पुलिस से इन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। शिकायत में कहा गया है कि इन व्यक्तियों ने कॉलेज में पढ़ाई के माहौल को बाधित किया, भय और आतंक का वातावरण बनाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने शासकीय कार्य में भी बाधा डाली और प्राचार्य के साथ अभद्र व्यवहार किया।


