सीहोर पुलिस इकाइयों में शहीदों को दो मिनट का मौन:पुलिसकर्मियों ने अनुशासन के साथ दी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि

सीहोर जिले की पुलिस इकाइयों में शुक्रवार को शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। यह मौन उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान दिया था। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश की समस्त पुलिस इकाइयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीहोर जिले में भी इसी क्रम में सभी पुलिस परिसरों में मौन धारण किया गया। सुबह 11:00 बजे से 11:02 बजे तक जिले की प्रत्येक पुलिस इकाई में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने पूर्ण अनुशासन और श्रद्धाभाव के साथ मौन रखा। इस दौरान राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *