सीहोर में एक महीने बाद पारा 10 डिग्री के पार:बादल छाने से चढ़ा तापमान, लेकिन हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; मावठे के आसार

सीहोर जिले में नए साल के दूसरे दिन (गुरुवार) ठंड के तेवर थोड़े नरम पड़े। यहां न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक महीने में यह पहली बार है, जब पारा 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा है। इससे पहले पूरा दिसंबर कड़ाके की ठंड में बीता था और तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ था। बादल छाने से मिली राहत, बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाए होने के कारण रात के तापमान में यह बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, तापमान बढ़ने के बावजूद हवाओं की गति सामान्य से ज्यादा है, जिससे लोगों को अभी भी सर्दी का एहसास हो रहा है। मंगलवार सुबह जिले के कुछ गांवों में हल्की रिमझिम बारिश भी दर्ज की गई थी। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में जिले में मावठा (बेमौसम बारिश) गिरने की संभावना जताई है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *