सीहोर में और ट्रेनें रोकने सांसद रेलमंत्री से मिले:कुबरेश्वर धाम में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को होगी आसानी

सीहोर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन में हुई इस मुलाकात में सांसद ने सीहोर स्टेशन की यात्री समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर रेल मंत्री ने ट्रेनों के स्टॉपेज का आश्वासन दिया है। कुबरेश्वर धाम और विद्यार्थियों के लिए जरूरी है स्टॉपेज
सीहोर शहर और आसपास के नागरिक लंबे समय से रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं। यहां स्थित कुबरेश्वर धाम में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा, सीहोर में अनेक शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां दूर-दराज से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। फिलहाल कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं, छात्रों और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे को भी होगा सीधा आर्थिक लाभ
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि सीहोर रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाता है, तो यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। रेलवे विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होगी। नागरिकों ने सौंपा था मांग पत्र
सीहोर के वरिष्ठ नागरिक गोपाल सोनी, वीरेंद्र किरार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सांसद आलोक शर्मा को एक मांग पत्र सौंपा था।इसी मांग पत्र के आधार पर सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से सीहोर रेलवे स्टेशन को लेकर चर्चा की। इन ट्रेनों के स्टॉपेज की रखी गई मांग
सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री के समक्ष निम्नलिखित ट्रेनों के सीहोर स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी जल्द मिल सकता है सीहोर को फायदा
सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री ने सीहोर की जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रुख दिखाया है।आशा जताई जा रही है कि आने वाले समय में सीहोर रेलवे स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत हो सकता है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *