सीहोर में कड़ाके की ठंड, पारा 5 डिग्री पर पहुंचा:कोहरे से विजिबिलिटी 10 मीटर पर आई; मावठे के आसार, और गिरेगा तापमान

सीहोर जिले में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर महज 10 मीटर रह गई। जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से रात का पारा लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में तापमान गिर रहा है। उन्होंने मावठे (शीतकालीन वर्षा) की संभावना भी जताई है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। 15 दिन में दूसरी बार 5 डिग्री पर आया पारा जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। 1 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री था, जो 15 दिसंबर को घटकर 5 डिग्री पर आ गया। इससे पहले 11 दिसंबर को भी पारा 5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 6 और 7 दिसंबर को तापमान 5.3 डिग्री रहा था। लगातार गिरते तापमान ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *