सीहोर में नर्मदा किनारे बदहवास मिली 10 साल की बच्ची:रेप का केस दर्ज; ग्रामीणों का आरोप- रेत घाट पर बढ़ रहे असामाजिक तत्व

सीहोर के भैरुंदा क्षेत्र स्थित नर्मदा तट डिमावर रेत घाट पर गुरुवार सुबह एक 10 वर्षीय बालिका अस्त-व्यस्त और बदहवास हालत में मिली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालिका को तत्काल सुरक्षा में लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीओपी रोशन जैन देर शाम तक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस को संदेह है कि मासूम के साथ गंभीर घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और महिला पुलिस की मदद से बालिका को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। एसडीओपी रोशन जैन के मुताबिक, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का मुआयना किया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल मामले का विस्तृत खुलासा नहीं किया है, लेकिन अलग-अलग टीमें लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं। 3-4 दिन पहले ही दिया था ज्ञापन डिमावर गांव में हुई इस घटना के बाद नर्मदा तट के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत घाटों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है, जिसके कारण छेड़छाड़ और अपराध की घटनाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि तीन से चार दिन पहले ही ग्रामीणों ने रेत के अवैध उत्खनन और वहां पनप रही अराजकता को बंद करने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *