सीहोर में न्यूनतम तापमान 5.3॰ सेल्सियस रिकॉर्ड:कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में मावठे की संभावना

सीहोर जिले में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जिले में शीतलहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो रही है। इससे सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आ रही हैं, जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। डॉ. तोमर के अनुसार, आने वाले दिनों में मावठे (शीतकालीन वर्षा) की भी संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। सीहोर जिले में दिसंबर की शुरुआत से ही न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 1 दिसंबर को 8.5 डिग्री, 2 दिसंबर को 9 डिग्री, 3 दिसंबर को 8.5 डिग्री, 4 दिसंबर को 9.5 डिग्री, 5 दिसंबर को 7.5 डिग्री, जबकि 6 और 7 दिसंबर को 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जिले में लगभग एक माह पहले ठंड ने दस्तक दी थी, जिसके बाद से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अब लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *