सीहोर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस:23 से 25 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना

सीहोर जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को यह 7.5 डिग्री और रविवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान पर हल्के बादल छाना शुरू हो गए हैं, जो आगामी दिनों में मावठे की बारिश का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। हवाओं की दिशा भी पूर्व से हो गई है, और बादलों की सघनता लगातार बढ़ रही है। शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जिससे मावठे की बारिश की परिस्थितियां निर्मित हो रही हैं। मौसम विभाग ने 23 से 25 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। डॉ. तोमर ने यह भी बताया कि इस प्रकार के मौसम में जब आसमान पर बादल छाने लगते हैं, तो चने की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। किसानों को इस स्थिति के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *