सीहोर में युवा कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका:दूषित पानी से मौतें और पत्रकार से बदसलूकी पर इस्तीफे की मांग

सीहोर में शनिवार को युवा कांग्रेस ने नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। दूषित पानी से हुई मौतों और एक पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री से इस्तीफे की मांग की। सीहोर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन शहर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद” के नारे लगाए और मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। दूषित पानी से मौतों का मुद्दा युवा कांग्रेस का कहना है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। घटना के बाद जब एक पत्रकार ने मंत्री से सवाल पूछे, तो उन पर पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया गया। मंत्री के रवैये पर नाराजगी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद मंत्री का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है। यह विरोध प्रदर्शन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। चेतावनी भी दी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) का घेराव करेंगे। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *