सीहोर में 7 अक्टूबर को शिवराज सिंह चौहान का दौरा:शरद पूर्णिमा उत्सव में होंगे शामिल, सीएम मोहन भी आएंगे, जिला प्रशासन तैयारी में जुटा

सीहोर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। समर्पण सेवा समिति और अखिल भारतीय गुरु भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्री शामिल होंगे। यह आयोजन सलकनपुर स्थित स्वामी उत्तम सेवा धाम आश्रम में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर बाला गुरु के. और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने उत्तम सेवा धाम आश्रम का दौरा किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों की सुविधा के लिए हेलीपैड और पार्किंग सहित अन्य व्यापक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 7 अक्टूबर को कार्यक्रम
समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष तपन भौमिक ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पूज्य 1008 महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज, संत रामदास त्यागी और संत संपूर्ण आनंद महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त होगा। भौमिक ने जानकारी दी कि विंध्याचल पर्वत की तलहटी में स्थित महर्षि उत्तम सेवा धाम आश्रम सलकनपुर को परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 उत्तम स्वामी महाराज की तपोस्थली के रूप में विकसित किया गया था। स्वामी जी ने विंध्याचल पर्वत पर कठिन तपस्या की थी। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *