रांची | श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 154वां श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ का किया गया। मौके पर माया देवी, विनय प्रसाद, रीना प्रसाद, श्रुति विनीत प्रसाद ने परिवार के साथ बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। प्रसाद परिवार ने केसरिया पेड़ा, गुड़, चना, फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।


