सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

गिरिडीह | सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को सदर प्रखण्ड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झरियागादी परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर डाबर इंडिया लिमिटेड के वैद्य एसएस सरण एवं उनके सहयोगियों के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराना था। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। छोटे बच्चों के बीच संस्था की ओर से चॉकलेट और बिस्किट भी वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *