सुकमा जिला अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सुकमा| जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। पीसीसी महासचिव दुर्गेश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की। पीसीसी महासचिव दुर्गेश राय ने कहा कि नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का एकमात्र अस्पताल इन दिनों अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। अस्पताल प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। आए दिन दवाइयों की कमी के कारण लोगों को दोगुने दर पर बाजार से खरीदना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में खून जांचने की दवा नहीं है। प्रदेश की भाजपा सरकार दवाइयों की जगह शराब को सस्ता कर रही है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में उपचार की जरूरत है। सुकमा जिला के स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिला अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। पूर्व में सुकमा जिला अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का लाभ लेने दीगर राज्यों से भी मरीज पहुंचते थे लेकिन आज स्थिति दयनीय हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *