सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़…3 नक्सली ढेर:DRG, STF और कोबरा की टीम ने माओवादियों को घेरा; सर्चिंग ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में गुरुवार सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। इसमें 3 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। DRG, STF और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 इलाके को घेर रखा है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि इन दोनों इलाके में माओवादियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर 8 जनवरी को सुकमा से DRG, कोबरा और CRPF के जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे तो आज गुरुवार 9 जनवरी की सुबह माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई की। बीजापुर में नक्सल ब्लास्ट, 8 जवान शहीद इससे पहले बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन पूरा कर वापस लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर… ——————————- नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सली: सभी पर 21 लाख रुपए का इनाम, इनमें 4 नक्सली 5-5 लाख के इनामी छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ में 4 जनवरी को हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए थे। जिनकी शिनाख्त आज 8 जनवरी को हो गई है। ये सभी नक्सली संगठन के कंपनी नंबर 32 के सदस्य थे। सभी पर कुल 21 लाख रुपए का इनाम घोषित है। 4 नक्सली 5-5 लाख रुपए के इनामी हैं, जबकि एक पर 1 लाख का इनाम है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *