सुकमा में नक्सलियों की ‘ऑर्डिनेंस फैक्ट्री’ जवानों ने की ध्वस्त:नक्सली यहीं बनाते थे हथियार, विस्फोटक सामग्री भी की गई बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने नक्सलियों के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। यहीं नक्सली हथियार बनाते थे। फोर्स ने भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामान समेत कई मशीनें भी बरामद की है। जिला बल सुकमा और कोबरा 203 के जवानों ले की कार्रवाई है। दरअसल, 26 सितंबर को मेट्टागुड़ा कैंप से जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए ईरापल्ली, कोईमेंटा के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 26 सितंबर को लगभग 11 बजे ग्राम कोईमेंटा के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों की फैक्ट्री बरामद की। इस फैक्ट्री में नक्सली हथियार बनाते थे। वहीं फोर्स ने नक्सलियों की इस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। यहां से अलग-अलग तरह की मशीनें भी बरामद की गई है। नक्सलियों के मंसूबों को जवानों ने नाकाम कर दिया। ये सामान हुआ बरामद 1.वर्टिकल मिलिंग मशीन –1 नग 2. बेंच वाइस – 3 नग 3. BGL लॉन्चर (बड़ा) – 02 नग 4. BGL सेल (खाली) – 12 नग 5. BGL हेड्स – 94 नग 6. हैंड ग्राइंडर मशीन – 1 नग 7. लकड़ी के राइफल बट – 6 नग 8. भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 1 नग 9. भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 01 नग 10. सोलर बैटरी – 4 नग 11. बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 1 नग 12. गैस कटर हेड्स – 2 नग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *