सुकमा में भी संकल्प यात्रा शुरू हुई

सुकमा| विकसित कृषि संकल्प यात्रा का शुभारंभ गुरुवार को सांसद महेश कश्यप ने छिंदगढ़ ब्लॉक में आयोजित समाधान शिविर में किया। इस दौरान उन्होंने दो किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर धनीराम बारसे, राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, दिलीप पेद्दी, जनप्रतिनिधि सहित तहसीलदार इरशाद अहमद, सीईओ पीके गुप्ता, उप सहायक संचालक कृषि विभाग पीआर बघेल, कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। यह रथ निर्धारित शिविरों में जाकर प्रचार प्रसार करेगी। जिले में प्रतिदिन 2 रथ भ्रमण करेगी। इस रथ में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग द्वारा दृश्य व श्रव्य सामग्री का उपयोग किया जाएगा। विकसित कृषि संकल्प यात्रा में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक जैविक खेती, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र, संतुलित उर्वरक, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशु पालन, मत्सय पालन, उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया जाएगा। कलेक्टर देवेश ध्रुव के निर्देशानुसार कार्यक्रम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *