सुकमा में मछली पालन पर दिया प्रशिक्षण

सुकमा| कृषि विज्ञान केंद्र, आरोह फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के संयुक्त तत्वावधान में 9 फरवरी को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में मछली पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के 60 उन्नतशील मछलीपालक कृषकों ने भाग लिया। मत्स्य पालन विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह राठौर ने आधुनिक तकनीकों की सैद्धांतिक व प्रायोगिक जानकारी देते हुए इसे लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाने की सलाह दी। सहायक संचालक मत्स्य विभाग डॉ. उदय सवनक ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *