दोरनापाल| जिले में 1 जनवरी से सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत हो गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम मौजूद थे। अभियान के तहत 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर निकालना और 15 से 45 वर्ष की महिलाओं में एनीमिया के स्तर में सुधार लाना है। 6 माह से 3 वर्ष के गंभीर व मध्यम कुपोषित बच्चे और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर ध्यान दिया जाएगा। अभियान के रूप में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर चिरायु व एनीमिया मुक्त भारत और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एकीकृत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना उद्देश्य है।


