सुखनदिया निर्माणाधीन पुल के पास एक महिला बाइक से गिरकर घायल

प्रतापपुर| वन क्षेत्र के कोल्माल्हण में बीते शनिवार को एक महिला पर जंगली जानवर के हमले से मौत के बाद कोल्माल्हण, पिण्डरवाभ, गेरूवा, घोडदौड़, हरहद, मैराग, सिजुवा सहित अन्य गांव के लोगों दहशत है। ग्रामीणों ने घटना के बाद क्षेत्र में बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनने का दावा किया है। इस क्षेत्र के लोग डर से जंगल जाना छोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं लोग मवेशियों को जंगल चरने नहीं भेज रहे हैं। गरीब तबके के लोग भोजन बनाने के लिए जंगल से लकडी लाने भी नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग इस ओर अबतक कोई ध्यान नहीं दे रहा है।जबकि हम गांव वासियों का जान का खतरा का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवर पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रतापपुर वनपाल नीरज कुमार ने बताया कि बाघ के आतंक की जानकारी विभाग को मिली है। विभाग गंभीर है। रांची से विभागीय टेक्नीकल सेल से एक्सपर्ट चतरा पहुंच गए हैं। वन में ट्रैप कमरा लगाया जा रहा है,जिससे कि पहचान की जा सकेगी। भास्कर न्यूज| कोडरमा भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्ट्राइक करते हुए पहलगाम का बदला ले लिया है। भारतीय सेना के इस कार्रवाई से हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा हो गया है। पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई का सभी ने एक सुर में समर्थन किया है। कोडरमा विधायक सह झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह भारत की शौर्यगाथा और भारतीय सेना की वीरगाथा है। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का समय है। भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। सभी भारतीय सेना के इस अदम्य साहस को सलाम करते हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया और कहा कि कुश नेतृत्व ने भारत को हर क्षेत्र में आगे बढाया है। ज्ञात हो कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की, एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला कर आतंकवादी कैम्प को ध्वस्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *