सुखाश्रय वृद्धाश्रम में चल रही रामकथा महिला ग्रुप ने अन्न-फल का दान दिया

भास्कर न्यूज | बालोद अक्षय तृतीया के अवसर पर सुखाश्रय वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है। आयोजन विहिप जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख, समाजसेविका और एकता महिला ग्रुप की पूजा जैन ने किया। कथा वाचक पंडित महेन्द्र दुबे हैं। सभी वृद्धजन श्रद्धा से कथा सुन रहे हैं। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर पूर्वजों और पितरों को जल अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। इसी भावना के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को रामकथा सुनाने का निर्णय लिया गया। उद्देश्य है कि वे मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर हो सकें और सांसारिक दुखों से मुक्ति पा सकें। इस अवसर पर पूजा जैन ने अन्न और ऋतुफल का दान भी किया। इससे पहले भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भी पूजा जैन ने वृद्धाश्रम में गीता पाठ और राम संकीर्तन का आयोजन किया था। उनका मानना है कि कलयुग में श्रीराम नाम सबसे उत्तम और शक्तिशाली मंत्र है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *