सुगम होगा यातायात… एक लेन जनवरी अंत तक शुरू करने का लक्ष्य

बारां| शहर के झालावाड़ रोड ओवरब्रिज से आमजन की राह सुगम होगी। इसको लेकर लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। अब इसका कार्य अंतिम चरण में है। इस ब्रिज को भी 2 फेज में शुरू किया जाएगा। इसके तहत झालावाड़ रोड से दीनदयाल पार्क की तरफ जनवरी अंत शुरू करने का लक्ष्य है। इसके बाद खजूरपुरा तिराहे से चारमूर्ति तक का ब्रिज शुरू किया जाएगा। वर्तमान में यहां पर झालावाड़ रोड और दीनदयाल पार्क की तरफ स्लोप का निर्माण चल रहा है। इसका काम होने के बाद ब्रिज पर सड़क का काम शुरू होगा। यह सभी कार्य पूरा होने के बाद ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग की जाएगी। लोड टेस्टिंग सफल होने पर ब्रिज को यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। आरएसआरडीसी के अनुसार ब्रिज का करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। स्लोप निर्माण को भी आगामी कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दोनों ओर ट्रैफिक को शुरू किया जाएगा। इसको लेकर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस ओवरब्रिज के बनने के बाद पटरी पार क्षेत्र में रहने वाले लोगो को राहत मिलेगी। वर्तमान में दिनभर रेलवे फाटक 50 बार से ज्यादा बंद होता है। इसके कारण दिनभर यहां जाम के हालात बने रहते हैं। अब साल 2026 में इस ओवरब्रिज की शुरुआत होने से शहर में विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *