सुजानगढ़ के समाजसेवी गिरधर भोजक को गुरुवार शाम नयाबास में आयोजित एक कार्यक्रम में एवरग्रीन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 45 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज मेघवाल थे, जबकि यंग्स क्लब के अध्यक्ष निर्मल भूतोड़िया ने इसकी अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में गोपालपुरा प्रशासक सविता राठी, नगर परिषद उपसभापति अमित मारोठिया, इदरीश गौरी, प्रदीप तोदी, सुरेन्द्र भोजक, महेश भोजक और रतन सेन मंच पर उपस्थित रहे। अवार्ड ग्रहण करने के बाद गिरधर भोजक ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और यंग्स क्लब की टीम को दिया। उन्होंने बताया कि पिछले चार दशकों में उन्हें क्षेत्र के भामाशाहों सहित सभी वर्गों के लोगों का निरंतर सहयोग मिला है। विधायक मनोज मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि भोजक को मिला यह सम्मान वास्तव में परोपकार का सम्मान है। यंग्स क्लब के अध्यक्ष निर्मल भूतोड़िया ने टिप्पणी की कि भोजक के समाजसेवा के कार्यों को गिनना मुश्किल है, क्योंकि उन्होंने अनगिनत परोपकारी कार्य किए हैं। कार्यक्रम में संयोजक सुमनेश शर्मा, विष्णुदत्त भोजक, महेश अरोड़ा, घनश्यामनाथ कच्छावा, अरविन्द विश्वेन्द्रा, लादूराम झुरिया, महेश तंवर, स्नेहप्रभा मिश्रा, प्रमिला राठी, अनिल माटोलिया, परमानन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र मंगल भाटी ने किया।


