सुजानपुर के व्यापारियों ने निकाली रैली:सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना, पहलगाम हमले के मृतकों- शहीदों को श्रद्धांजलि

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में व्यापारियों ने भारतीय सेना के साहस और शौर्य को सम्मान देने के लिए रैली निकाली। व्यापारी बस स्टैंड के पास ब्रह्म मूर्ति चौक पर एकत्र हुए। सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना की वजह से देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो रहा है। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। इस हमले में 26 निहत्थे पर्यटकों की जान गई थी। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को बेनकाब किया। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। कई आतंकवादियों को मारकर पर्यटकों की हत्याओं का बदला लिया गया। व्यापारियों ने सेना की इस कार्रवाई पर गर्व जताया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि वे सेना की हर कार्रवाई का समर्थन करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *