​​​​​​सुजानपुर में नए बस स्टैंड का विरोध:व्यापारियों ने निकाली रैली, कल 12 बजे तक बाजार बंद; CM को देंगे मांग पत्र

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में व्यापारियों ने डोली क्षेत्र में प्रस्तावित नए बस स्टैंड का विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने रोष रैली निकाली और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड को शिफ्ट करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि प्रस्तावित बस स्टैंड शहर से 3 किलोमीटर और मुख्य सड़क से 900 मीटर दूर है। उनका कहना है कि इतनी दूर होने से यात्रियों को परेशानी होगी। साथ ही व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होगा। विरोध को तेज करते हुए व्यापारी बुधवार को दोपहर 12 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखेंगे। होली मेले के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इस मामले में ज्ञापन दिया जाएगा। व्यापारी बोले- ​प्राइमरी स्कूल की जमीन पर बस अड्डा बनाया जाए
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल होली मेला की ओपनिंग के अवसर पर सुजानपुर आ रहे हैं। व्यापारियों को आशंका है कि इसी दिन बस स्टैंड का शिलान्यास कर दिया जाएगा। व्यापारियों का सुझाव है कि प्राइमरी स्कूल की जमीन पर बस अड्डा बनाया जाए, जैसा पहले प्रशासन की योजना थी। इस प्रस्ताव पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, डोली में जमीन पहले ही HRTC के नाम हो चुकी है और जल्द ही वहां बस अड्डे का शिलान्यास होने की संभावना है। विरोध प्रदर्शन में बस यूनियन हमीरपुर के अध्यक्ष भीम सिंह रांगडा सहित कई स्थानीय व्यापारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *