सुझाव लेकर बजट किया गया तैयार:बोले शंकर गौरा- सरकार ने 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया, युवाओं में उत्साह

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा आज भरतपुर पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। शंकर गौरा ने आने वाले बजट पर कहा कि सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया है। अबकी बार ऐतिहासिक बजट होगा। बजट से पहले सभी से बात कर सुझाव मंगवा लिए गए हैं। सरकार ने 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया शंकर गौरा ने कहा कि केंद्रीय बजट और राजस्थान सरकार ने जो 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। उसको लेकर युवाओं से संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। इससे पहले अजमेर और उदयपुर संभाग में दौरा किया था। अब भरतपुर संभाग का दौरा किया जा रहा है। जिस तरह से सरकार ने 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। उसको लेकर बड़े ही उत्साही हैं। युवाओं में जुनून देखने को मिल रहा है। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता नीचे जाकर बूथ लेवल पर काम करेगा और, बीजेपी का कमल खिलायेगा। आने वाला बजट ऐतिहासिक होगा आने वाले प्रदेश के बजट पर शंकर गौरा ने कहा कि सीएम किसान परिवार से निकले। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से होते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री तक की यात्रा तय की है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री ने युवा, किसान महिलाओं को ध्यान में रखते हुए और युवाओं, किसानों से चर्चा करते हुए उनके लिए बजट में क्या-क्या होना चाहिए। जमीनी स्तर से सुझाव मंगवा कर उन्होंने यह बजट तैयार करवाया है। आने वाले समय में जब बजट आएगा तो, देखेंगे कि यह ऐतिहासिक बजट होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *