सुदर्शन व्यायाम शाला शुरू,यज्ञ के साथ पूर्णाहुति

चित्तौड़गढ़ | वैष्णव समाज की ओर से जगतगुरु रामानंदाचार्य जयंती मनाई जाएगी। इसे लेकर वैष्णव बैरागी समाज की बैठक वैष्णव विद्या मंदिर में हुई। बैठक में जिले में श्री रामानंदाचार्य जयंती को लेकर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया कि जयंती पर आठ जनवरी की शाम सात बजे से भजन संध्या वैष्णव विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में होगी। नौ जनवरी को सुबह कलश यात्रा व अखाड़ा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा सुबह नौ बजे पाडनपोल से प्रारंभ होगी, जो लक्ष्मी नाथ, मिठाई बाजार, गाधी चौक, गोल प्याऊ चौराहा, चन्द्रलोक सिनेमा, ओछडी गेट, गांधीनगर त्रिपोलिया चौराहा होते हुऐ वैष्णव विद्या मंदिर पहुंच कर सम्मान समारोह में बदल जाएगी। आयोजन में मौजूद ग्रामीण। भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ सुदर्शन सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक वर्षीय रामायणजी के मास पारायण के उपलक्ष्य में चंदेरिया स्थित श्री खूंट के बालाजी मंदिर परिसर में यज्ञ एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई। संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रजापत ने बताया कि पूर्णाहुति कार्यक्रम का शुभारंभ 101 महिलाओं की कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा स्टेशन वाले बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री खुट के बालाजी मंदिर गवारियों का मोहल्ला होते हुए शीतला माता चौक पर संपन्न हुई। कलश यात्रा के पश्चात 51 जोड़ों द्वारा 12 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दी। जिसमें सभी के कल्याण की कामना की गई। इसके बाद पूर्णाहुति एवं महाआरती हुई। निेतेश शर्मा ने बताया कि श्री खूट के बालाजी मंदिर परिसर में सुदर्शन व्यायाम शाला का शुभारंभ भी किया गया। व्यायाम शाला का उद्घाटन मौली बांधकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कन्हैया सुवालका ने किया। कुश्ती तथा शस्त्र और शास्त्र संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संचालन में सचिव नितेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद्र हरनावा, संरक्षक मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जायसवाल सहित प्रतीक शर्मा, अंश शर्मा, योगेश वाल्मीकि, प्रिंस जायसवाल, धीरज गवारिया, नकुलसिंह, रोशन शर्मा, प्रभातसिंह, अजय सुवालका, विपिन गर्ग, मुकेश शर्मा, अजयपाल सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *