श्रीगंगानगर| सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम मंदिर, सुदामानगर में आयोजित दो दिवसीय पुत्रदा एकादशी मेले के दूसरे दिन तड़के से ही भक्त हाथों में रंग-बिरंगे निशान (ध्वजा) लेकर बाबा के दरबार में पहुंचने लगे। हजारों भक्तों ने बाबा का अलौकिक श्रृंगार निहार कर मन्नतें मांगी और खीर-चूरमे का प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि संकीर्तन में भजन गायक राजकुमार मजोका, विशाल सिंह सोडा और दीपांशु शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की ऐसी सरिता बहाई कि भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। पूरा क्षेत्र ‘खाटू नगरी’ के समान भक्तिमय नजर आया।


