रांची | उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में लॉन बॉल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की जोड़ी को पुरुष युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर आजसू पार्टी सुप्रीमो ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह बधाई दी है।


