सुनवाई के लिए ऑनलाइन दस्तावेज 14 फरवरी तक

कांकेर| भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 14 फरवरी तक किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार कुर्रे ने बताया भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआई नेट पोर्टल पर एसआईआर 2026 प्रक्रिया के दौरान मतदाता को जारी नोटिस के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए नया फीचर उपलब्ध कराया गया है। मतदाता ई-साईन के माध्यम से स्वयं अपना दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए जिन निर्वाचकों को नोटिस जारी किया गया है वे वेबसाइट में जाकर एसआईआर-2026 के जारी नोटिस के विरूद्ध दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *